नवयुग पब्लिक हाई स्कूल शान्तरशाह हाईस्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत, छात्रा इलिमा और छात्र सन्नी ने हरिद्वार जिले की मैरिट में स्थान प्राप्त किया, प्रिसिंपल शिवानी सैनी और उप प्रबंधक राहुल सैनी ने दी बधाई, की उज्जवल भविष्य की कामना

रुड़की । नवयुग पब्लिक हाई स्कूल शान्तरशाह हाईस्कूल का रिजल्ट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में छात्रा इलिमा ने 94.8% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र सन्नी ने 93.4% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में उत्साह और गर्व का माहौल है। प्रिसिंपल शिवानी सैनी और उप प्रबंधक ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्कूल एक ऐसा मंदिर है, जहां आपके भविष्य को सुधारने का काम किया जाता है।
यहां से सीख कर निकला हर बच्चा यह सोचकर अगली कक्षा में जाये कि उसे और बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने सीमित संसाधनों में प्रदेश स्तर पर नाम रोशन कर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती।



