पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान और सैकड़ों बालिकाओं को निशुल्क बांटी पाठ्य सामग्री, कहा-विद्यार्थी देश का उज्जवल भविष्य और राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं

रुड़की।श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या इंटर कॉलेज की इंटर एवं मीडिएट की मेधावी छात्राओं का सम्मान पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा किया गया,वहीं उन्होंने सैकड़ों छात्राओं को पाठ्य सामग्री भेंट की।कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का उज्जवल भविष्य और राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं।

उन्होंने मेधावी छात्रों का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कॉलेज प्रबंधन को भी बधाई दी।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रीनू सैनी ने कहा कि प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित करने से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है और उनमें आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है।

कॉलेज के अध्यक्ष अशोक कुमार,प्रबंधक रविंद्र सिंघल तथा उपप्रबंधक मुकेश गर्ग ने कहा कि छात्राओं की उपलब्धियां ही किसी शिक्षण संस्थान की पहचान होती है।उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य का आधार है।उन्होंने पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सैकड़ों छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करने तथा मेधावी छात्राओं का सम्मान करने पर उनका धन्यवाद व्यक्त किया और शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।इस अवसर पर श्रीमती बीना नेगी,स्वाति रठोलिया,दिव्या भारती,प्रीति पैन्यूली,निर्मला रानी,श्रुति वालिया,उमा देवी,बबीता गुप्ता,मेनका,स्वाती,अनुराधा,दीप्ति,आरजू तोमर,आभा,अंजलि बडोला,अनीता रानी, प्रेरणा शर्मा,नीना रेखी,डोली,पंकज कुमार,मुकेश शर्मा,पूजा,अजीत सिंह,अमित कुमार,अमित कुमार,अजय,वीणा कालरा,गीता छाबड़ा,इंदुमती शर्मा,छाया वर्मा,अंजलि मित्तल,अखिलेश रानी,वीन्नी धीमान,प्रीती अग्रवाल,अनुश्री राणा,अभिलाष वर्मा,सुमन,सीमा शिल्पी जैन,आकांक्षा गोयल,कुसुम लता,नवाब सिंह,वरुण गोयल,विभोर अग्रवाल,गौरव सिंघल,जय सिंह सैनी,प्रमोद नौटियाल,रवि,शफीक अहमद,गौरव गर्ग,ऋषभ वर्मा, राजीव पाहुजा,वरुण जैन,नीरज अग्रवाल,मोहम्मद फारूक व निखिल शेठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इन मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

सुमैया,सोफिया, अलीना,अविका शर्मा,सोनम मलिक, खुशबू,सानिया,उमेमा परवीन,उर्वशी, रब्बी व वंशिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *