भारत विकास परिषद समर्पण शाखा देहरादून की ओर से आदित्य दून शायर सोसायटी साईं लोक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एनीमिया व ब्लड शुगर जाँच शिविर एवं उपचार का आयोजन किया गया

देहरादून। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा देहरादून की ओर से आदित्य दून शायर सोसायटी साईं लोक देहरादून में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एनीमिया व ब्लड शुगर जाँच शिविर एवं उपचार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम की संयोजक डॉ रेनू शर्मा ने कहा कि सशक्त नारी सशक्त समाज की पहचान होती है और वह तभी हो सकती है जबकि नारी मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे।

उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने बताया कि भारत विकास परिषद संपूर्ण भारतवर्ष में आज के दिन एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत अपनी 1600 शाखाओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर हीमोग्लोबिन तथा ब्लड शुगर की जांच कर रहा है।
जांच में जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम पाया जाएगा,उनका समुचित दवाई तथा पोषण का इंतजाम किया जाएगा।

आदित्य दून शायर सोसायटी के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता ने कहा कि घरों तथा असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाली कामकाजी महिलाएं आर्थिक तंगी तथा काम के बोझ के कारण अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती,जिससे उनमें रक्तक्षीणता की हो जाती है,फलस्वरुप इनका शारीरिक एवं मानसिक विकास रुक जाता है।गर्भावस्था के समय तो हीमोग्लोबिन की कमी के कारण गर्भपात तक हो जाता है।

समर्पण शाखा,देहरादून के संगठन सचिव यश गर्ग ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए दून शायर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव गुप्ता,सचिव राकेश बहुगुणा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, कार्यकारिणी सदस्य ललित गोस्वामी श्रीमती वंदना नारंग एवं श्रीमती अलका शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते करते हुए भविष्य में सहयोग की अपील की।

शिविर का संचालन करते हुए सचिव राजेश ध्यानी ने देहरादून जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा जी का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके निस्वार्थ प्रयासों,मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही यह सेवा कार्य संभव हो पाया है। शिविर में शाखा के उपाध्यक्ष डा.ओम प्रकाश,सुबोध मलिक, संयोजक संस्कार मनमोहन शर्मा, संयोजक संपर्क मनीष गुप्ता,दिनेश भटनागर, नितिन चौहान, योग गुरु चांदना,आर पी रंगा अनिल कुमार जागेश्वर चंद्रभान, अनुराधा गर्ग, श्रीमती मीनाक्षी गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *