सदैव याद रखे जाएंगे राजीव गांधी: राजेंद्र चौधरी, रुड़की में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

रुड़की । आज जिला कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि आयोजित की गई तथा पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह जी ने की और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद ने किया।

इस अवसर पर राजीव गांधी को याद करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी सदैव अपने अच्छे कार्य के लिए याद किए जाएंगे उनके द्वारा अपने प्रधानमंत्री काल में अनेकों शानदार काम किए गए जैसे सूचना प्रौद्योगिकी ,पंचायत राज एक्ट, राम जन्मभूमि अधिग्रहण एवं पूजन ,युवाओं की आयु 18 वर्ष में मताधिकार तथा भारत के चारों तरफ विदेशी ताकतों को ना जमने जैसा कार्य उनके द्वारा किया गया जिसकी कीमत उन्होंने जान देकर गंवाई । उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देश के लिए किया ऐसे वीर सपूत हमेशा याद रखे जाएंगे।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस समय राजीव गांधी कंप्यूटर ओर सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति को मजबूत कर रहे थे जिसके बल पर भारत आज पूरी दुनिया में अग्रणी बन गया है उसका विरोध भाजपा कर रही थी। आज घर घर मोबाइल, इंटरनेट ओर करोड़ों युवाओं को रोजगार मिल रहा है वह राजीव जी की समर्पित भाव से देश के लिए काम करने का नतीजा है।
डॉ हरविंदर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी अपने अच्छे कार्य के लिए जाने जाएंगे और वर्तमान समय की सरकार अपनी पूंजिपतियों के लिए काम करने के लिए।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजय गुड्डू जिला महामंत्री वैभव सैनी, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन,सेवा दल अध्यक्ष सुशील कश्यप,डॉ इरशाद मीर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओवेश अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, जिला सचिव विशाल सहगल,राजकुमार,सादिक, बृजेश कुमार, युवा जिला महामंत्री अजय कुमार , प्रधान विक्रांत दहिया नूर आलम मलिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *