भगवानपुर नगर पंचायत में तीन सभासद नामित, शासन ने सानिध्य कौशिक, अंकुर सिंघल और नितिन गोयल को नगर पंचायत का नामित सभासद बनाया
भगवानपुर। नगर पंचायत भगवानपुर में शासन की ओर से तीन सभासदों को नामित किया गया है। शासन ने सानिध्य कौशिक, अंकुर सिंघल और नितिन गोयल को नगर पंचायत का नामित सभासद बनाया है। नव-नामित सभासदों ने कहा कि वे नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव नामित सभासद बोर्ड में क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ नामित सभासद उजागर करने का कार्य करेंगे।


