हरेला पर्व पर भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रचित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल सरोवर पार्क में किया पौधारोपण, हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का प्रतीक: रचित अग्रवाल

भगवानपुर । भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रचित अग्रवाल के नेतृत्व में हरेला पर्व के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे स्थित अटल सरोवर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। इस दौरान भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रचित अग्रवाल ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल, डाॅ राजेश सैनी, सभासद अकुंर सिंघल, नितिन गोयल, हिमांशु शर्मा, मोहित यादव, सिद्धार्थ चौधरी, सचिन, आशु, गौरव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *