रुड़की मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल रेहड़ी संचालक को पहुंचाया अस्पताल
रुड़की। बीती देर शाम रुड़की के डबल फाटक क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्विफ्ट कार की टक्कर से रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रुड़की मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए घायल को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए विनय विशाल हॉस्पिटल पहुंचाया।
ललित मोहन अग्रवाल ने अस्पताल में घायल के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई तथा घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय पर घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
ऐसे कठिन समय में मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल द्वारा दिखाई गई तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। उनकी त्वरित पहल से घायल व्यक्ति का समय पर उपचार शुरू हो सका, जिससे एक बार फिर यह साबित हुआ कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहना भी है।


