शिव कावड़ सेवा समिति की ओर से निशुल्क कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने किया उद्घाटन, कहा-कांवड़ यात्रा आस्था, सेवा और समर्पण का पर्व, कांवड़ियों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य
भगवानपुर। शिव कावड़ सेवा समिति की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए निशुल्क कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक ममता राकेश ने किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, सेवा और समर्पण का पर्व है। कांवड़ियों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने शिव कावड़ सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविर श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बड़ी राहत प्रदान करते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सैनी ने कहा कि सावन मास में भोले नाथ की कृपा बरसती है और भोले की सेवा करने से मनोकामना पूर्ण होती। सावन माह मे हिंदू समाज आदिकाल से भगवान शिव की आराधना भक्ति के साथ सामाजिक समरसता के पर्व के रूप में करता आया है। एक नाम, एक नारा, एक वेशभूषा बम बम भोले के आह्वान के साथ निराकार ब्रह्म भगवान शिव को पवित्र गंगा जल अर्पित करके देश समाज व परिवार की समृद्धि की कामना की जाती है।
इस मौके पर नगर पंचायत भगवानपुर के अध्यक्ष गुलबहार, सभासद किरत पाल, इशरार प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कांत शर्मा, बिजेन्द्र सैनी, राव तौसीफ, नीटू सैनी, देशराज प्रधान, योगेश सैनी, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।




















