वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सैनी इन दिनों शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं, चार दिन से जारी है निशुल्क भंडारे का आयोजन
भगवानपुर । श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सैनी इन दिनों शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में पिछले चार दिनों से निशुल्क भंडारे का आयोजन लगातार जारी है, जहां हजारों शिवभक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन, शीतल पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे हैं और सेवा कार्य से जुड़े स्वयंसेवक पूरी निष्ठा के साथ उनका स्वागत एवं सहयोग कर रहे हैं। शिवभक्तों ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे मानवता और धार्मिक आस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सैनी ने कहा कि सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि भंडारा पूरी श्रद्धा और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है तथा कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर नीटू सैनी, देशराज प्रधान, योगेश सैनी, राव तौसीफ, आलिम मलिक, सुदेश कांत शर्मा, बिजेन्द्र सैनी, आशु मलिक आदि मौजूद रहे।


























