समाजसेवी सम्राट पंडित ने कावड़ यात्रियों के लिए निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन, विधायक ममता राकेश ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-कांवडियों की सेवा करने से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ

भगवानपुर । इमली खेड़ा रोड पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने एक निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। समाजसेवी सम्राट पंडित ने सभी कावड़ यात्रियों के लिए निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया है। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि विधायक ममता राकेश ने पहुंचकर कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि कांवडियों की सेवा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। समाजसेवी सम्राट पंडित प्रतिवर्ष इस शिविर को लगाते हैं, तथा आने जाने वाले जितने भी कावड़ यात्री है। उन सभी को भोजन दवाई कथा आराम की व्यवस्था कराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *