राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कश्यप ने शिवभक्तों को वितरित किए फल, कहा-कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा का पर्व

भगवानपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा के उद्देश्य से राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कश्यप ने शिव भक्त कांवड़ियों को फल वितरित किए। उन्होंने कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिव भक्तों को फल एवं जल प्रदान कर उनकी सेवा की। इस अवसर पर विनोद कश्यप ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा का पर्व है। दूर-दराज से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार शिव भक्तों की सेवा और सहायता के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *