भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल के कैंप कार्यालय पर किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया जोरदार स्वागत
भगवानपुर । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल के कैंप कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी मनोज चौधरी, योगेश त्यागी, जितेंद्र मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ है और किसानों के हितों की रक्षा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी, प्रवीण सिंधू, डॉ राजेश सैनी, सुरेन्द्र वर्मा, विपुल चौधरी, अशोक चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल, आवेश चौहान, हिमांशु चौधरी, दिग्विजय सैनी, राजू सैनी, ऋषभ, शुभम सैनी आदि मौजूद रहे।

























