शिवभक्तों की सेवा में जुटे फार्मेसी अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी एवं राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में पेयजल, बिस्कुट व फल किए गए वितरित

कलियर । शिवभक्तों की सेवा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा के सामने फार्मेसी अधिकारी एवं राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवभक्तों को पेयजल, बिस्कुट एवं ताजे फलों का वितरण किया गया। फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं और उनकी सुविधा के लिए समय-समय पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा करना करना ही सर्वोपरि है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राव अकरम, डॉ दिल्ली रमन, मनीष कुमार बीपीएम रविंद्र प्रताप, बी एल ए अरविंद कुमार सैनी, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार, उर्वशी चौहान, मालती सजवान, किरणनाथ नर्सिंग अधिकारी, मनीष कुमार, डॉ नितिशा कपूर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *