माउण्ट लिटरा जी स्कूल भगवानपुर के सौजन्य से संचालित कांवड़ियों के लिए निःशुल्क जलपान शिविर का उद्घाटन डायरेक्टर डॉ० जीशान अली ने किया, कहा-धर्म जात से ऊपर उठ कर मानव सेवा करने से ईश्वर की प्राप्ति होती है

भगवानपुर। मानव सेवा ही सच्ची माधव सेवा है और हमें धर्मजात से ऊपर उठकर मानव सेवा करनी चाहिए तथा राष्ट्रहित में निरन्तर प्रयास करना चाहिए ताकि प्रत्येक व्यक्ति को देश का नागरिक होने का लाभ प्राप्त हो सके। उक्त उद्‌गार कांवड़ियों के लिये निःशुल्क जलपान शिविर का उद्घाटन करते हुए माउण्ट लिटंरा जी स्कूल भगवानपुर के डायरेक्टर डॉ० जीशान अली ने व्यक्त किये। उक्त निःशुल्क जलपान शिविर की व्यवस्था प्रशासनिक अधिकारी रवि करण और सुपरवाइजर नितिन गुप्ता ने प्रधानाचार्य तरूण शंखधर के दिशानिर्देश में पूरी की और 10 अगस्त तक धार्मिक यात्रा पर निकले कांवड़ियों को निःशुल्क जलपान कराने का जिम्मा सेवाभाव से लिया।

प्रधानाचार्य शंखधर ने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि हम अपने क्षेत्र से होकर जाने वाले कांवड़ यात्रियों की सच्ची सेवा करें और उन्हें अपनी सेवा भावना का संदेश दें। प्रशासनिक अधिकारी रवि करण ने कहा कि अगली बार हम निःशुल्क जलपान शिविर का आयोजन बड़े स्तर पर करेंगें और माउण्ट लिटरा जी स्कूल भगवानपुर की तरफ से कांवड़ियों का भव्य स्वागत और सेवा की जायेगी।

इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक सलीम अहमद, मेघना शर्मा, सोनिया रमन, असजद, जैनब, नीतू, राबिया, निकिता पुण्डीर, लियाकत अन्सारी, आसिम, गौरी, कुमकुम, अंजु शर्मा, सोफिया, तबस्सुम और अन्य कर्मचारीगण में मौ० अहमद, जेबा, महावीर, अंकुर, आदि उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से कांवड़ियों का सम्मान किया और उन्हें जलपान कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *