जीबीवीएम पब्लिक स्कूल खानपुर भगवानपुर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, देश की आजादी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम: अमित कुमार

 

भगवानपुर। जीबीवीएम पब्लिक स्कूल खानपुर भगवानपुर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंज उठा। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल, विराट गोयल, वैभव अग्रवाल, प्रियांशु चौधरी, किरतपाल, अक्षय चौधरी एडवोकेट अनुभव चौधरी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रबंधक अमित कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *