कैंट बोर्ड स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
रुड़की । आज प्रातः प्रार्थना सभा में प्रजापति ब्रहमकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय साखा रुड़की के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। विस्तारपूर्वक गोपाल नारसन ने बढती नशा प्रवर्ती एवं दुषपरिणामों के विषय में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया और कहा कि नशे से हमारे नई पीढ़ी खोकली होती जा रही है जो कि एक चिंता का विषय है, हमारे बच्चो को नशे से सदैव दूर रहना चाहिए और मोबाइल का भी आवश्यकतानुसार प्रयोग करना चाहिए, अश्लीलता से बचना चाहिए। बी० के० राशी बहन ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक सपथ भी करायी है और कहा है कि छात्र-छात्राएं देश की ताकत होती है इसलिए बुरी आदतों से बचना चाहिए, सुधीर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को खान-पान और व्यायाम का ध्यान रखना चाहिए। बी०के० तेजमाला चौहान ने कहा कि छात्रों को पढाई खेल-कूद के साथ अनुशाशन पर भी ध्यान देना चाहिए।
कैन्ट बोर्ड स्कूल के प्राचार्य डा० नरेन्द्र कुमार, शिक्षक अरुण कुमार, ममता सिंह ने सभी चारों पदाधिकारियों क्रमशः गोपाल नारसन, बी०के० राशी बहन, बी० के० तेजमाला चौहान, सुधीर सिंह का पटका पहनाकर मंच पर स्वागत एवं आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य डा० नरेन्द्र कुमार ने कहा है इस तरह की कार्यशाला से छात्रों का सर्वांगिन विकास के साथ-साथ संस्कार भी मिलते हैं होता है कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव कपिल ने किया, इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।





























