किसान मेले में चमका भगवानपुर का नाम, राज्यपाल ने अनिल चौधरी को किया सम्मानित

भगवानपुर । 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के अवसर पर भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर निवासी एवं भाजपा नेता अनिल चौधरी को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। किसानों, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त होना अनिल चौधरी के लिए गौरव का अवसर रहा। सम्मान समारोह की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। पंतनगर में आयोजित

120वें किसान मेले में देशभर से कृषि क्षेत्र से जुड़े किसान, विशेषज्ञ, संस्थान और प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत कृषि पद्धतियों और किसान हित से जुड़े विषयों पर भी विशेष जोर दिया गया। राज्यपाल के हाथों मिले इस सम्मान को भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी गौरव का क्षण माना जा रहा है। सम्मान के बाद अनिल चौधरी ने किसानों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया तथा कृषि एवं किसान हित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *