भगवानपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, घायल युवक की हालत नाजुक, काम कर वापस लौट रहे थे युवक

भगवानपुर । बीती देर रात औद्योगिक क्षेत्र रायपुर से काम कर वापस लौट रहे बाइक सवार तीन युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र रायपुर स्थित फैक्ट्री से काम कर वापस लौट रहे 32 वर्षीय कैलाश निवासी मदरबास तहसील मउरानीपुर जनपद फतेहपुर झांसी, 25 वर्षीय अनुज निवासी वजीराबाद जनपद मुज्जफरनगर और 30 वर्षीय सुनील कुमार निवासी खतौली जैसे ही रायपुर चौक पर पहुंचे तभी रुड़की की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कैलाश और अनुज को मृत घोषित कर दिया । जबकि तीसरे की हालत देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहा कि घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *