मेयर अनिता शर्मा ने निगम अधिकारियों के साथ किया नालों का निरीक्षण, नालों की सफाई करवाईं, कहा बरसात के समय दोनों नाले भर जाते हैं, व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है

हरिद्वार । मेयर अनिता शर्मा ने निगम अधिकारियों के साथ भसिम नाले से लेकर भूरे की खोल तक निरीक्षण किया और नालो की सफाई करवाई। इस दौरान मेयर ने कहा कि बरसात के समय दोनों नाले भर जाते हैं। जिससे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शौचालय भी नहीं होने से यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी होती है। एक शौचालय निर्माण के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं। कुंभ बहुत नजदीक है जिसे देखते हुए निगम भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा। कुंभ में निगम कर्मचारी दिन रात कार्य करेंगे जिससे किसी को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह मारवाह ने कहा व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए निगम द्वारा सफाई कार्य करवाया जा रहा है। शौचालय निर्माण का कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने कहा कि नालों की सफाई काफी समय से नहीं हुई थी। सफाई से व्यापारियों और यात्रियों को लाभ होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य ठीक नहीं किया जा रहा। अपर रोड़ बाजार में सड़क निर्माण की गति बहुत धीमी है। जिसके कारण परेशानी हो रही है। इस अवसर पर अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक अभियंता पवन कोटियाल, शशि खंडूरी, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, देवेश गौतम, अतुल चैहान, सागर सक्सेना, हर्ष आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *