कार्यकर्ताओं की बदौलत 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत से प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी: सतीश सैनी, लाम ग्रांट गांव में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रशिक्षण का आयोजन

धनौरी । आज भारतीय जनता पार्टी का शक्ति केंद्र प्रशिक्षण मंडल अध्यक्ष सरदार सिरमौर सिंह के आवास लाम ग्रांट पर हुआ प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी ने कहा कि आगामी 2020 में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता इतिहास बदल कर रख देंगे और कांग्रेस की आशाओं पर तुषार आघात होगा जो कि बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 24 * 7 पार्टी हेतु समर्पित हैं और उन्हीं की बदौलत वर्ष 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए मंडल अध्यक्ष सरदार सिरमौर सिंह ने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक सभी बूथ अध्यक्षों से संवाद स्थापित करेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता आगे 10-10 कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के बारे में बताते हुए पार्टी में सम्मिलित करेंगे बैठक में मंडल महामंत्री पंकज गोयल सोशल मीडिया प्रभारी सचिन कश्यप महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी चौहान मुकेश कुमार राजकुमार प्रमोद कुमार मास्टर कन्हैया सिंह परमजीत कौर लोकेश सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *