लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने किसानों का 20 दिसंबर तक का 9.71 करोड़ समिति के खाते में भेजा, निदेशक सुशील राठी ने कहा वर्तमान पेराई सत्र 11 दिसंबर से 20 दिसंबर तक का भुगतान प्राप्त हुआ

रुड़की । उत्तम शुगर मिल से जुड़े गन्ना किसानों के खातों में जल्द ही 10 दिन के गन्ने का भुगतान पहुंच जाएगा। लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति ने बताया कि समिति के खाते में 10 दिन का भुगतान भेज दिया गया है। जिसका विवरण तैयार कर बैंक को भेजा जा रहा है। उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी ने वर्तमान पेराई सत्र का 11 से 20 दिसम्बर तक का गन्ने का 10 दिनों का भुगतान लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के खाते में भेज दिया है। लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति चेयरमैन प्रतिनिधि एवं निदेशक सुशील राठी ने बताया कि मिल द्वारा दस दिनों के गन्ने का भुगतान करीब 9.71 करोड़ का चेक प्राप्त हो चुका है। सम्बंधित किसानों के खातों में जल्दी पैसा भेज दिया जाएगा। समिति सचिव जय सिंह ने बताया कि शुगर मिल से भुगतान प्राप्त हुआ है। जिसका विवरण तैयार कराकर बैंक को दिया जा रहा है। जल्द ही संबंधित किसानों के खातों में धनराशि पहुंचा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *