सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, कहा निर्माण कार्यो के नाम पर हो रही पैसों की लूट
हरिद्वार । महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कनखल चैक पर सड़क निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शहरी विकास मंत्री व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। कुछ दिन पूर्व कटहरा बाजार की सड़क धंस गयी थी। अब कनखल चौक पर निर्माणाधीन सड़क धंसना भाजपा के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही को दर्शा रहा है। निर्माण कार्यो में जमकर बंदरबांट की जा रही है। कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्यो में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। संजय अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास मंत्री व प्रशासन भी निर्माण कार्यो की कोई जांच नहीं कर रहा है। शहरवासियों की जांच से खिलवाड़ किया जा रहा है। नवनिर्मित सड़कें भी वाहनों का बोझ सहन नहीं कर पा रही हैं। कनखल ब्लाॅक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि कंुभ निर्माण कार्यो के नाम पर खुले रूप से पैसे की लूट की जा रही है। जनता की उम्मीदों पर भाजपा जनप्रतिनिधि खरे नहीं उतर रहे हैं। निर्माण कार्यो पर लगातार प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। निर्माणदायी विभाग के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्यो में जमकर घोटाला किया जा रहा है। आए दिन वाहन सड़कों पर पलट रहे हैं। कभी भी बड़ी दुघर्टनाएं हो सकती हैं। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जीरो टालरेंस की बात तो करते हैं। लेकिन निर्माण कार्यो में जमकर भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाने में मुख्यमंत्री भी विफल साबित हो रहे हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि मंत्री मदन कौशिक व हरिद्वार सांसद निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर चुप्पी साधे हुए हैं। विभाग के अधिकारी बेलगाम होकर अनियोजित निर्माण करने में लगे हुए हैं। कनखल चैक पर नयी सड़क का धंसना सरकार की कारगुजारी को दर्शा रहा है। यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर व हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि प्रशासन निर्माण कार्यो पर चुप्पी साधे हुए है। ऐसे अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जो सड़कें लंबे अर्से तक चलनी चाहिए। वह सड़कें बनने के तुरंत बाद धंस रही हैं। जनभावनाओं से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होने दिया जाएगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक निर्माण कार्यो का कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते विभाग के अधिकारी मनमर्जी से निर्माण करने में लगे हुए हैं। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा व यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि कुंभ निर्माण कार्यो में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मटकी फोड़कर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन करने वालों में विजय गुप्ता, लव कुमार गुप्ता, अशोक पाराशर, यशवंत सैनी, नितिन तेश्वर, कपिल गुप्ता, महेंद्र अरोड़ा, वसीम सलमानी, जितेंद्र सिंह, हिमांशु बहुगुणा, सुंदर सिंह मनवाल, सुमित भाटिया, सचिन जोन, सतेंद्र वशिष्ठ, हर्ष लोधी, सन्नी लोधी, सपना सिंह, कौशल राजपूत, सोनिया खत्री, राजकुमार, नितिन कश्यप, सूरज, संजय, आनंद, प्रेम शर्मा, अनिल भास्कर, सुनील कुमार, अजय मुखीया, अमित राजपूत, अजय दास, संदीप कुमार, राजीव अरोड़ा, जितेंद्र सिंह आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे