छक्कों की बारिश पर सवार होकर रूहालकी दयालपुर टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, भगवानपुर टीम को दी करारी शिकस्त

भगवानपुर । क्षेत्र के छांगामजरी गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रूहालकी दयालपुर टीम और भगवानपुर टीम के बीच खेला गया। शुरू से अंत तक रोमांच से भरपूर इस मैच में रूहालकी दयालपुर टीम ने जीत हासिल करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भगवानपुर टीम ने 10 ओवर में 156 का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूहालकी दयालपुर ने छक्कों की बरसात की । 9 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिषेक राकेश ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा आयोजन महत्वपूर्ण है, इससे यहां छुपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्रदान होगा। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान गय्युर प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, अमित कुमार, राकेश कुमार, सारिक अली, शाहनवाज़, सुलेमान, आसिफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *