15 लाख रुपए की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 67 ग्राम स्मैक लेकर देहरादून सप्लाई के लिए जा रही थी महिला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजी जेल

हरिद्वार । कार से स्मैक लेकर देहरादून सप्लाई के लिए जा रही महिला को श्यामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 67 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
बुधवार रात श्यामपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला कार में अपने बच्चों के साथ हरिद्वार की ओर आ रही है। जिसके पास लाखों की स्मैक है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक कार से महिला रूखसाना पत्नी स्व. सद्दीक निवासी जसपुर उधमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। कार से 67 ग्राम स्मैक मिली। थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान ने बताया क‌ि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी महिला बरेली से स्मैक लेकर कुछ दिन पहले आई थी। जसपुर में अपने बेटे के पास रुकी थी। गुरुवार को देहरादून के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। वहीं महिला ने स्मैक देनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *