सेवा ही संगठन अभियान के तहत ओम ग्रुप ऑफ कालेज के अध्यक्ष मुनीश कुमार ने बढेडी राजपुताना में वितरित की कोरोना किट, ग्रामीणों को किया जागरूक, कहा कोरोना बचाव के लिए सावधानी जरूरी

पिरान कलियर । सेवा ही संगठन 2 के तहत मुनीश कुमार सैनी, अध्यक्ष ओम ग्रुप ऑफ कालेज, रुड़की (हरिद्वार) एवं पूर्व प्रदेश सहसंयोजक प्रभूध प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कलियर विधान सभा के गाम बढेडी राजपुताना मे कोरोना किट का वितरण व गाँव-गाँव जाकर सेनेटाईज करने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जिसकी अध्यक्षता डा० जयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे इन्तजार हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिरकत की गई। इसमे मुनीश कुमार सैनी द्वारा यह आश्वत किया गया कि इस माहमारी से बचने के लिये पूर्णतः प्रयास जारी रहेगें। इस कार्यक्रम में डा० जयपाल सिह द्वारा मुनीश कुमार सैनी जी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और आभार जताया। कार्यक्रम में हाजी बहरोज आलम, जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रशान्त पोसवाल तैययब अली, राजेश सैनी, अजय कुमार सैनी, राव अहसान, मुकेश रोड एवं हाजी रियाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *