कैबिनेट मंत्री स्वामी यतींश्वरानंद ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में दर्जनों सड़कों का उद्घाटन किया, कहा भाजपा सरकार में तेजी से हो रहा हैं विकास

हरिद्वार । कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में दर्जनों सड़कों का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया। रविवार को यतीश्वरानंद ने गांव जमालपुर कलां, टिहरी विस्थापित भाग तीन, भाग एक, घिस्सुपुरा, सुल्तानपुर, कुन्हारी, नई कुंडी, कटारपुर आदि गांव में दो दर्जन से अधिक सड़कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की सभी सड़कों को पक्का कराया जा रहा है। जल्द ही क्षेत्र में डिग्री कॉलेज और एक अस्पताल और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनाया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि मंत्री यतीश्वरानंद के द्वारा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी गई है। उनके द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। जंगली जानवरों की समस्या का समाधान, सड़कों का निर्माण, शिक्षा और चिकित्सा के लिए मंत्री जनता को समर्पित है। इस अवसर पर जमालपुर के पूर्व प्रधान सुशीला राज राणा, नाथीराम, जगबीर सिंह, चौधरी सत्य कुमार, सरदार करण सिंह, पूर्व प्रधान पथरी विस्थापित बलवंत सिंह पवार, श्यामसुंदर चौहान, दीपक चौहान आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *