प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित को सौंपा राहत राशि का चैक, इमली रोड पर करीब एक माह पूर्व कबाड़ी के गोदाम में आग लगने के कारण हो गया था लाखों रुपये का नुकसान

रुड़की । इमली रोड पर आग लगने से हुए नुकसान में व्यापारी की आर्थिक मदद के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने पीड़ित को मण्डल की ओर से राहत राशि का चेक सौंपा। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इमली रोड पर करीब एक माह पूर्व कबाड़ी के गोदाम में आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। पीड़ित व्यापारी की आर्थिक मदद के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने पीड़ित को राहत राशि का चेक सौंपा। पार्षद मोहसीन के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि व्यापार मंडल का प्रयास है कि सभी व्यापारियों के हर सुख दुःख में उनके साथ रहकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे नुक्सान की भरपाई तो सम्भव नहीं है, लेकिन एक छोटा सा प्रयास मण्डल द्वारा किया गया है। मंडल महामंत्री कमल चावला ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी हितों के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है और हमेशा एकजुट होकर उनकी लड़ाई लड़ता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल के संरक्षक ईश्वर लाल शास्त्री और पार्षद बेबी खन्ना ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मोहित सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेहंदीरत्ता, अजय गुलाटी, सलीम, जावेद, ताहिर, गुलफाम खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *