प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए, भाजपा नेता देवी सिंह राणा ने कहा-प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की

रुड़की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है। भाजपा नेता देवी सिंह राणा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सबके सहयोग से भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना अवश्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *