हिंदू समाज को संगठित और जागरूक रहने की आवश्यकता: तोगड़िया, हद्दीपुर गाँव में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संस्थापक/ अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने किया संबोधित, हिंदू समाज की एकता, आत्मरक्षा, गोसंरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर रखे अपने विचार

रुड़की / कलियर । अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हद्दीपुर में आयोजित संगठन के कार्यक्रम को संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हिंदू समाज की एकता, आत्मरक्षा, गोसंरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रामभजन शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित और जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।

कहा कि संगठन आगामी समय में वीर हिंदू विजेता अभियान को देशभर में आगे बढ़ाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल गढ़वाल संभाग के अध्यक्ष अकुंश पंडित, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री संजय बजरंगी, बिजेन्द्र सैनी, भगवती प्रसाद, जय भगवान सैनी, दिग्विजय सैनी, आशू राणा, विजय पाल, बरखा रानी, कंचन मिश्रा, राहुल मिश्रा, अंकित कुमार, राम सैनी, श्याम सैनी, अमित शर्मा, विक्की बजरंगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *