भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, की दीर्घायु की कामना

भगवानपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेंगोवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि सुशील पेंगोवाल संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पार्टी की मजबूती और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान सुशील पेंगोवाल ने सभी शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सतेन्द्र प्रधान, भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल, डाडा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, चुड़ियाला मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, अनिल चौधरी, वैभव अग्रवाल, डाॅ राजेश सैनी, रचित अग्रवाल, आवेश चौहान, प्रियांशु चौधरी, बोबी प्रजापति, सुरेन्द्र वर्मा, हिमांशु चौधरी, नंदन अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *