भाजपा ने तेज किया बूथ सत्यापन अभियान, शहर विधायक प्रदीप बत्रा और पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चन्द्रा के नेतृत्व में बूथ सत्यापन की बैठक आयोजित हुई

रुड़की । बूथ सत्यापन की एक बैठक विधायक प्रदीप बत्रा व पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चन्द्रा के नेतृत्व में सती मोहल्ले में शक्ति केन्द्र पर हुई। जिसमें बूथ सत्यापन समिति का गठन कर बूथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री आदि पदों को सृजित किया गया। मौके पर शक्ति केन्द्र के संयोजक एवं पार्षद संजीव राय टोनी, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार गुप्ता, बूथ अध्यक्ष अमित अरोड़ा, अलीम सिद्दकी, अमित वर्मा, अक्षय कनोजिया, योगेन्द्र कालरा, राजेश धीमान, अशोक मेंहदीरत्ता, प्रदीप शाह, जतिन शर्मा, अब्दुल रहमान, अश्वनी अग्रवाल, रजनी कालरा, सुमन सेठी, शिखा राय, निधि अरोड़ा, आतिफ आदि मौजूद रहे। पश्चिमी मंडल रुड़की की बैठक मकतुलपुरी में मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधु की अध्यक्षता में बूथ समिति का गठन करने हेतू आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *