राष्ट्र और समाज के लिए जी रहे हैं पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ता सत्ता का लाभ आम जन तक पहुंचाने का कार्य करें: रेखा वर्मा

पथरी । आज भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा एक दिन के प्रवास पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव कटारपुर स्थित इंद्रप्रस्थ वेंकट हाल में पहुंची। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला अध्यक्ष डाक्टर जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर परभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता हो जाए। लेकिन उसे कार्यकर्ता के रूप में बूथ पर कार्य करना चाहिए । उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र बता ए और केंद्र की मोदी व राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र और समाज के लिए जी रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ है और राष्ट्रवाद को हर स्तर पर बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही बनी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से हराने का काम किया था। उन्होंने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ ही सरकार की नीतियों नीतियों और भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर जयपाल सिंह चौहान और भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार आमजन के लिए कार्य कर रही हैं रोजगार शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है आज केंद्र सरकार द्वारा हाईवे हॉस्पिटल बनाए गए हैं जो कार्य पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ है वह भाजपा की सरकारों ने किया है । इसलिए हमें अपनी सरकारों की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का स्वागत किया अमित चौहान ने कहा है कि युवा राष्ट्रवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने केंद्र की मोदी और राज्य की ढाणी सरकार की नीतियों की तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी प्रणव यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी ,प्रदेश प्रवक्ता सुनील सैनी,आशु चौधरी, मंडल महामंत्री सोनवीर पाल , सत्य कुमार ,चंद किरण सिंह, चौधरी नाथीराम ,नकली राम सैनी विवेक चौहान, विनीत प्रताप सिंह, ठाकुर शिवम,नकली राम, सैनी आदि रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *