गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी के कुमराडी में गन्ना चौपाल चर्चा कार्यक्रम का आयोजन, गन्ना किसानों के जीवन में आए सुधार के बारे में चर्चा की गई
रुड़की । आज गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी के ग्राम कुमराडी में , गन्ना चौपाल चर्चा का कार्यक्रम किया गया। चौपाल चर्चा का शुभारंभ आशीष नेगी गन्ना विकास निरीक्षक लिब्बरहेडी द्वारा किया गया। गन्ना विभाग की विकास योजनाओं के संबंध में सी०डी०आई०, बी० के० चौधरी विस्तार से जानकारी दी गई एवं पेडी प्रबंधन , उन्नतशील प्रजातियों से गन्ना किसानों के जीवन में आए सुधार के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय वैज्ञानिक खेती करके कम लागत में अधिक उत्पादन करने का है। तथा वैज्ञानिक खेती वर्तमान की आवश्यकता है। इसके उपरांत इफको एम०सी० के अंकुश चौधरी एवं इफको के विकास सैनी, गन्ना पर्यवेक्षक श्री शिवराम, जयप्रकाश सिंह, सुनील चंद्र सेमवाल, विजय शर्मा, कार्तिक विश्वास , मामराज , कृषक , लियाकत, ग्राम प्रधान, डायरेक्टर, फरमान, नौशाद, परवीन संतोष, आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे,

