महान संकल्पों के निमित्त विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। स्वामी यतीश्वरानंद कैबिनेट मंत्री, ग्राम्य विकास, चीनी उद्योग, गन्ना, भाषा, पुनर्गठन, उत्तराखंड सरकार नें विधान सभा हरिद्वार ग्रामीण में विशेष निजी कार्यक्रम पर पंकज चौहान, प्रांत प्रमुख, प्रचार प्रसार विभाग, विश्व हिन्दू परिषद, उत्तराखंड के पंजनहेड़ी स्थित आवास पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा अमित चौहान के साथ पहुंच कर नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दीं। स्वामी यतीश्वरानंद नें विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना सप्ताह पर बोलते हुए कहा कि एक हजार वर्ष के निरन्तर संघर्ष से प्राप्त स्वातंत्र के पश्चात् यह इच्छा स्वाभाविक थी, कि भारत अपनी वैश्विक भूमिका निर्धारित करे। हिन्दू धर्माचार्य यह अनुभव कर रहे थे कि हिन्दू राष्ट्र के रूप में भारत विश्व के समस्त हिन्दुओं के आस्था केन्द्र के रूप में स्थापित हो और विश्व कल्याण के अपने प्रकृति प्रदत्त दायित्व का निर्वाह करे। इन्हीं महान संकल्पों के निमित्त विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई। अमित चौहान ने कहा कि हिन्दू समाज हजार वर्ष के परतंत्रता काल में अपना स्वत्व, स्वाभिमान, गौरव और महत्व भूल गया, उसने उन सब महान विशेषताओं को अन्धकार में विलीन कर दिया। जिनके बल पर वह विश्वगुरु था. विश्व हिन्दू परिषद हिंदुओं में भाषा, क्षेत्र, मत, सम्प्रदाय और वर्ग सम्बन्धी भेदभाव मिटाकर एकात्मता का अनुभव कराने, हिन्दुओं को सुदृढ़ और अखंड समाज के रूप में खड़ा कर उनमें धर्म और संस्कृति के प्रति भक्ति, गौरव और निष्ठा की भावना उत्पन्न करने, हिंदू समाज के बहिष्कृत और धर्मान्तरित पर हिंदू जीवन पद्धति के प्रति लगाव रखने वाले भाई बहिनों को हिंदू धर्म में वापस लाकर उनका पुनर्वास करना जैसे महान कार्य कर रहा है। इस अवसर पर श्रवण चौहान, मिथिलेश शर्मा, चन्द्रकिरण, सोहनवीर, धर्मेंद्र चौहान, विवेक चौहान, मुनेश राठौर, बिजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, सागर कश्यप, विकास प्रधान आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *