पुलिस ने 10 बोतल शराब के साथ युवक को दबोचा, शराब के अवैध कारोबार के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई कार्रवाई
हरिद्वार । शराब के अवैध कारोबार के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर ने लाल मंदिर क्षेत्र में जग्गू घाट पर शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरिशंकर निवासी लालमंदिर के कब्जे से पुलिस ने देशी शराब की दस बोतल बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। दूसरी और ज्वालापुर के पीठ बाजार में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने सट्टा पर्चा व नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी रहीश निवासी पीठ बाजार के कब्जे से सट्टा पर्चा व 2130 रूपए की नकदी बरामद हुई है।



