मिथुन और कर्क वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, सिंह राशि वालों का आज का दिन मिला जुला रहेगा, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में
मेष : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार बेहतर होगा। सामाजिक कार्यों में विशेष रूप से भाग लें।आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को सकारात्मक पाएंगे।
वृषभ : व्यवसाय आपके लिए अपेक्षित लाभ नहीं ला पायेगा। आप रियल एस्टेट सौदे भी कर सकते हैं। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।
मिथुन : आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
कर्क : अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। आज का दिन आपके गृहस्थ जीवन को संवारने वाला होगा।
सिंह : आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आज के दिन आप कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं। आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। बिना विचार करे कुछ न बोलें।
कन्या : कानूनी मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप खुद को विपरीत स्थितियों में पा सकते हैं। रियल एस्टेट डीलिंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों पर खर्च आपको शांति प्रदान करेगा।
तुला: आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है।आर्थिक हालात बेहतर होंगे।
वृश्चिक : कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ-समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। पूरी मेहनत करने पर मजा आएगा।
धनु : आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आयेगी। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे।
मकर : आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए एक अनुकूल समय है। किसी भी बहस या टकराव से बचें। खर्च में वृद्धि होगी। समझदारी से काम लें. शांती से दूसरों के साथ पेश आएं।
कुंभ : कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। आज अपनी योग्यता एवं परिश्रम के बल पर काम कर पाने में सक्षम होंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं।
मीन: आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें। कुछ कागज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं या हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतित न रहें। रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। घूमने फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा।



