नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के साथ की बैठक, वर्षा जल संग्रहण के लिए योजना तैयार करने के निर्देश

शिवालिक नगर। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर पालिका कार्यालय में पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुभाष नगर में पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए 10 दिन के अंदर कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। नगर पालिका क्षेत्र में हो रही जलापूर्ति की गुणवत्ता की जांच के लिए टंकियों पर उपकरण लगाए जाएं ताकि शुद्ध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। वर्षा जल संग्रहण के लिए योजना तैयार करें। शिवालिक नगर R-क्लस्टर की टंकी की मरम्मत करायें। नगर पालिका क्षेत्र की सभी टंकियों की सफाई अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *