शहीद उमराव सिंह स्मारक समिति भवन मानकपुर आदमपुर में पुष्प अर्पित कर मनाई गई मिहीर भोज की जयंती, कहा मिहीर भोज महान शासक रहे
झबरेड़ा । क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर में शहीद उमराव सिंह स्मारक समिति के सदस्यों ने स्मारक स्थल पर एकत्रित होकर मिहीर भोज की जयंती के अवसर पर मिहीर भोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए इस अवसर पर बोलते हुये एडवोकेट अनुभव मानकपुर ने कहा कि मिहीर भोज हिंदू धर्म रक्षक ओर सनातन प्रेमी शासक थे जिन्होंने धर्म ध्वजा का पताका अपने शासन काल मे लहराया है मिहीर भोज जयन्ती को गुर्जर समाज इंटरनेशनल गुर्जर दिवस के रूप में कई वर्षों से मनाता आ रहा है, इस मौके पर एडवोकेट राहुल, सचिन चौधरी, पप्पन प्रधान, पंकज सिंह,राहुल मास्टर, रवि मास्टर, अभिषेक, विक्की, शुभम, दीपक, सौरभ, आदि उपस्थित रहे।



