सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिविल अस्पताल में किया 10 आईसीयू बेड और आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद और शहर विधायक प्रदीप बत्रा रहे मौजूद

रुड़की । सिविल अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मरीजों की सुविधा के लिए कई कार्यों का लोकार्पण किया। ढाई करोड़ से अधिक लागत से तैयार 10 बेड का आइसीयू भी शामिल है। आइसीयू को तैयार हुए लंबा समय बीत चुका था। लेकिन लोकार्पण के इंतजार के चलते आइसीयू की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही थी। ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट, आंख और गर्भवती महिलाओं के लिए ऑपरेशन थियेटर, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट एवं विधायक निधि से सिविल अस्पताल में लायी गयी अत्याधुनिक मशीनों का भी मुख्यमंत्री धामी ने लोकापर्ण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता सीएमएस डॉ. संजय कंसल, डॉ. कल्पना सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *