कोरोना की तीसरी लहर के बचाव के लिए संपूर्ण विधानसभा को किया जाएगा सैनेटाइजेशन, विधायक ममता राकेश ने किया सैनिटाइजर मशीन का उद्घाटन
भगवानपुर । कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने सैनिटाइजर मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टाइम मशीन संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को सैनिटाइजर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के बचाव के लिए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी भगवानपुर, बिजेंद्र प्रधान, रामकुमार, अमित कुमार, छोटा, राकेश, सुशील कुमार, विनय सैनी, विकास कुमार, संदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।



