विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी को सौंपे ज्ञापन

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की आने पर विभिन्न संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर ज्ञापन दिया। गन्ने को सेंटर से मिल गेट तक ले जाने वाले रेट में भी बदलाव की मांग की गई। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप त्यागी के नेतृत्व में आजादनगर, पनियाला रोड, शिवपुरम, सुभाषनगर, शास्त्रीनगर, गंगोत्रीकुंज, राजेंद्र नगर, द्वारिका अपार्टमेंट, विनीत नगर आदि कॉलोनी के लोगों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। आजादनगर पनियाला मार्ग बनाने आदि की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि देने, प्राथमिक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रभारी जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, रुड़की ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, ब्लाक मंत्री पंकज विश्नोई, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
बीएड टीईटी ओबीसी संगठन ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग सहायक अध्यापक के 990 पदों का बैकलॉग रिक्त भरने के लिए मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *