सभा की सफलता पर गदगद हुए सीएम धामी और विधायक प्रदीप बत्रा, जनता का किया अभिवादन और भाजपा संगठन की खूब तारीफ की
रुड़की। नेहरू स्टेडियम में आज हुई सभा की सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा गदगद नजर आए दोनों ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और भाजपा संगठन की खूब तारीफ की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कोरोना संकटकाल में कार्यकर्ताओं ने दिन-रात सेवा कार्य किए है। आज भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं की ओर से जानकारी मिली थी कि अधिकारी स्तर पर समस्याओं का समाधान तेजी से नहीं हो रहा है । जिस पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह है 2 घंटे नियमित रूप से जनता की समस्याएं सुने और उनका निस्तारण करें। उन्होंने यह कहकर कार्यकर्ताओं का दिल जीता की वह जिस क्षेत्र में भी जा रहे हैं सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां पर लंबित फाइलों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं ताकि पेंडेंसी न रहे। जहां के बारे में उन्हें सूचना मिलेगी तो निश्चित रूप से वहां का निरीक्षण करेंगे और गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी मोर्चा पदाधिकारियों की खूब तारीफ की और कहा कि पार्टी को मजबूत करने की दिशा में सभी के प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान कि एक तरह से पीठ थपथपाई और व्यवस्थित कार्यक्रम पर उन्होंने विधायक प्रदीप बत्रा और जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान को बधाई दी। विधायक प्रदीप बत्रा आज की सभा की सफलता पर काफी प्रसन्न नजर आए और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सभा में पहुंचे आमजन का आभार व्यक्त किया। सभा की सफलता से उत्साहित विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और खुद भी वह अपने आप को काफी मजबूत महसूस कर रहे हैं । अगले दिनों में और भी तेजी से सेवा कार्य किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में भाजपा संगठन ने खूब सेवा की है। जरूरतमंदों की मदद निरंतर जारी रहेगी और कोरोना की तीसरी लहर के मध्य नजर पहले की तरह सेवा कार्य किए जाएंगे।विधायक प्रदीप बत्रा ने कोरोना संकट काल के दौरान सेवा कार्य में जुटे रहे सभी सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ की है। आज की सभा में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र काला, पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,आशीष धीमान,डॉ अनिल शर्मा, डॉ आशुतोष सिंह, नरेश शर्मा, जय भगवान सैनी ,भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, डॉ कल्पना सैनी, प्रधान प्रशांत पोसवाल, प्रधान राजबाला सैनी ,अंकित कालरा ,नवीन गुलाटी, भरत कपूर, अजय वर्मा ,अमित चौहान, प्रमोद गोयल, सागर गोयल ,आशीष गर्ग, मनोज अग्रवाल, प्रमोद गर्ग ,सतीश कालरा, वरुण मदान, गौरव शर्मा, आशीष नेगी, प्रवीण कश्यप, संजय कश्यप ,सचिन कश्यप, अरविंद कश्यप ,रामगोपाल कंसल, प्रदीप त्यागी ,अशोक त्यागी ,संजय सैनी,संजीव त्यागी,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील त्यागी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, मंडी समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुंडीर, वरुण सैनी नरेंद्र वर्मा, अमित प्रजापति, पवन पाल, आशीष पाल, राकेश गर्ग, अशोक सैनी वीरेंद्र तायल रवि प्रकाश ,आलोक गर्ग, वरुण मेहंदी रत्ता, मयंक मेहंदी रत्ता आदि मौजूद रहे।



