बंद पड़े मकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने बोला धावा, आभूषणों समेत नगदी पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार । सिडकुल थाना क्षेत्र की रोशनपुरी कॉलोनी में बंद पड़े मकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने आभूषणों समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब ग्रामीण उठे तो दरवाजे का टूटा ताला देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरी का पता नहीं चल पाया है। वहीं मकान मालिक जब काम से लौटा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। मकान मालिक अमित कुमार ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी है। अमित कुमार का कहना है कि वह लोडिंग वाहन चालक है। रात में काम पर गया था। परिवार के सदस्य रिश्तेदार के यहां गए थे। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *