बीटी गंज और नेहरू स्टेडियम की सभा का ही जाता है बड़ा संदेश, अन्य जगह पर सभा कराने से शहर के एक हिस्से का ही होकर रह जाता है कार्यक्रम, रुड़की के कांग्रेसी चाहते हैं कि बीटी गंज में ही हो परिवर्तन यात्रा का समापन
रुड़की । शहर के अधिकतर कांग्रेसियों की राय है कि परिवर्तन यात्रा का समापन बीटी गंज में होना चाहिए। क्योंकि बीटी गंज से ही शहर की तमाम सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां संचालित होती रही है। यदि पूर्व की सभाओं पर भी गौर करें तो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने भी बीटी गंज में ही सभा संबोधित की थी। इसके अलावा भी कांग्रेस की तमाम सभा बीटी गंज में हो चुकी है और जब भी चुनाव होते हैं तो सभी पार्टियों के मुख्य कार्यालय भी बेटी गंज में से ही संचालित होते हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीपाल चौहान के समक्ष शहर के कांग्रेसियों ने कहा भी कि परिवर्तन यात्रा का समापन बीटी गंज में होना चाहिए यहां सेंटर है और पूरे शहर के लोग यहां पर आसानी से पहुंच जाते हैं। बीटी गंज में आयोजित सभा और सम्मेलन का शहर में ही नहीं आसपास के क्षेत्र में भी एक संदेश जाता है। यहां पर आयोजित होने वाली किसी भी दल की सभा में मेन बाजार, सिविल लाइंस, बीटी गंज, अनाज मंडी व आसपास के बाजारों के दुकानदार भी भाषण सुनने के लिए लिए पहुंच जाते हैं। और यदि सभा बीटी गंज में भी नेहरू स्टेडियम में भी होती है तो वहां पर भी सुनने वालों की संख्या काफी हो जाती है। लेकिन इसके उलट यदि शहर के अन्य हिस्सों में कोई सभा या सम्मेलन कराया जाता है तो वह शहर के एक हिस्से का ही कार्यक्रम होकर रह जाता। उसका कोई बड़ा संदेश ने तो शहर के पूरे क्षेत्र में जाता है और न ही दुकानदार वर्ग उससे प्रभावित हो पाता है। हालांकि कांग्रेस पर्यवेक्षक के द्वारा अभी यात्रा के समापन के दौरान होने वाली सभा का स्थल तय नहीं किया है लेकिन कांग्रेसियों को चिंता है कि कहीं सभा स्थल बीटी गंज के बजाय किसी अन्य जगह पर न कर दिया जाए। और इससे जो परिवर्तन यात्रा के द्वारा जो मैसेज देना है वह मैसेज ही न जा पाए। यानी कि करी कराई मेहनत पर पानी ना फिर जाए और परिवर्तन यात्रा उद्देश्यहीन न हो जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता व कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों का कहना है कि यात्रा का समापन तो बीटी गंज पर ही होना चाहिए यहां पर सभा भी अच्छी होगी और जनता में भी कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का बड़ा संदेश जाएगा। बीटी गंज में सभा कराने से व्यापारी वर्ग भी प्रभावित होगा। इसीलिए कांग्रेस समर्थित मतदाताओं की राय से भी हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। इससे पूर्व राम नगर चौक पर स्थित एक होटल में महानगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पृथ्वीपाल चौहान जिनको हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभाओं के पर्यवेक्षक के रुप में जिम्मेदारी दी गई है। सम्मिलित हुए जहां रुड़की विधानसभा के समस्त कांग्रेसियों ने पर्यवेक्षक प्रतिभा चौहान का फूल माला डालकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर लाल शर्मा ,रुड़की महानगर अध्यक्ष कलीम खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा रश्मि चौधरी, कांग्रेस नेता ममतेश शर्मा, एडवोकेट कांग्रेस नेता रजनीश शर्मा, एडवोकेट सेवादल महिला अध्यक्षा श्रीमती मंजू कश्यप ,पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक, पार्षद बेबी खन्ना, प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों, श्याम सिंह नागियान, पार्षद मोहसिन अली, पार्षद आशीष अग्रवाल, पार्षद चारुचंद्र, पूर्व पार्षद सालिम एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ,प्रो देवेंद्र प्रताप सिंह सैनी, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रमोद जौहर, हंसराज सचदेवा, सुधीर शांडिल्य, आशीष सैनी, हेमेंद्र चौधरी , पंकज सोनकर, नौशाद अली, आदेश सैनी, सुरेश चंद शर्मा, रईस अहमद लवि त्यागी, राजू चौधरी, डॉक्टर अफजाल, भूषण त्यागी सुशील कश्यप ,सुभाष कश्यप, सुशील यादव ,फूल कुमार जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।



