कलियर विधानसभा की जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे: मुनीश कुमार सैनी, धन के अभाव से अस्पताल से नहीं हो रही थी छुट्टी भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी को पता चला तो तुरंत की मदद, परिजनों को सौंपा 21 हजार का चेक

कलियर । भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश कुमार सैनी कोरोना काल से ही लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कलियर विधानसभा में वह साथियों संग जनसंपर्क कर रहे हैं। अब तक लगभग 15–20 ग्रामों में जा जाकर सभी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जा रहा है एवं ग्रामिणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण अधिकारियों से समन्वय कर कराया जा रहा है जैसे कि कुछ किसानों की पेंशन, वृद्धा पेंशन व कन्या विवाह धन आदि योजनाओं का कुछ लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। इन योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए समाज कल्याण केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मुनीश सैनी द्वारा निवेदन किया गया। तत्काल प्रभाव से मंत्री द्वारा समाज कल्याण अधिकारियों को आदेशित किया गया कि पूरी कलियर विधान सभा में 10 कम्पो का आयोजन कराया जाये जिससे कलियर विधान सभा के सभी लोगों को लाभ मिल सके। इसके साथ 2 ग्राम ईमली खेड़ा में जन सम्पर्क अभियान के तहत ग्रामिणों द्वारा सड़क के निर्माण के लिये आवेदन किया गया उसको जिला प्रभारी मंत्री से जिला योजना में सम्मलित कराने के लिए निवेदन किया गया। इसके साथ 2 ग्राम बहादरपुर सैनी में शहीद विकास सैनी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अपने ट्रस्ट के माध्यम से 51,000/- रूपये का अनुदान दिया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ता सम्मलित हुए। इसके साथ-साथ ग्राम हकीमपुर तुर्रा में पिछले पाँच वर्षों से जल भराव की समस्या से ग्रामवासी अत्यधिक परेशान थे स्थलीय निरीक्षण कर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड रुड़की से मौके पर दूरभाष द्वारा तत्काल प्रभाव से समस्या के निराकरण के लिए निवेदन किया गया अधिशासी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि कार्य का इस्टीमेट बना कर पत्रावली को उच्च स्तरीय अधिकारी को भेज दिया गया है जल्द ही इसका निस्तारण कर दिया जायेगा जब इसी ग्राम में स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा था तो एक परिवार का व्यक्ति बहुत ही दुःखी अवस्था में मिला क्योंकि धन का अभाव होने के कारण उसके बेटे की अस्पताल से छुट्टी नहीं की जा रही थी उसकी समस्या को जाना गया तथा उसकी समस्या को जान कर तत्काल प्रभाव से अपनी ट्रस्ट से 21.000/- रूपये का अनुदान दिया गया जिससे सभी ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। मुनीश सैनी द्वारा बताया गया कि वह आगे भी कलियर विधानसभा की जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे और जितनी भी समस्यों का निस्तारण करा सकेंग कराते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *