ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन व सेग्रीगेशन को लेकर व्यापार मंडल के साथ ट्रेनिंग व चिंतन कार्यशाला, स्वच्छ सर्वेक्षण में हरिद्वार शहर के रैंक में सुधार के लिए नगर आयुक्त ने की अपील

हरिद्वार । प्रोजेक्ट अविरल नगर निगम हरिद्वार और अविरल परियोजना ने किया ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन व सेग्रीगेशन को लेकर व्यापार मंडल के साथ की ट्रेनिंग व चिंतन कार्यशाला आयोजित की। स्वच्छ सर्वेक्षण में हरिद्वार शहर के रैंक में सुधार हेतु व्यापार मंडलो से मुख्य नगर आयुक्त की अपील। हरिद्वार शहर में गंगा में प्लास्टिक कचरे के प्रदूषण को कम करने एवं घरों व दुकानों से निकलने वाले कूड़े को उसकी श्रेणी के अनुसार अलग करने (सेग्रीगेशन) की जागरूकता पर नगर निगम हरिद्वार एवं अविरल परियोजना साथ मिलकर काम कर रहे है। अविरल परियोजना ‘अलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट’ जी०आई० ज़ेड० एवं साहस एनजीओ के सहयोग से हरिद्वार शहर में संचालित किया जा रहा है।
हरिद्वार शहर के व्यवसायों एवं दुकानों से नकलने वाले कूड़े के सेग्रीगेशन और कलेक्शन के विषय पर नगर निगम के साथ मिलकर अविरल ने हरिद्वार के विभ्भिन्न व्यापार मंडलों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यवसायों से निकलने वाले कूड़े का सही निस्तारण, व्यवसायों की ज़िम्मेदारियाँ और चुनौतियों पर प्रशिक्षण देना था। वयापार मंडलो के प्रतिनिधियों ने अविरल, नगर निगम व शहर की कूड़ा व्यवस्था एजेंसी कासा ग्रीन को अपनी चुनौतियों व बेहतरी के लिए सुझाव दिए। अविरल टीम द्वारा इन सुझावों का प्रलेखन किया गया जिसे नगर निगम के साथ साझा किया जायेगा। मुख्य नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती ने कार्यक्रम में हरिद्वार को स्वच्छता सर्वेक्षण में ऊपर लाने में नागरिकों के सहयोग के बारे में बात की। इस प्रशिक्षण से उम्मीद की जा सकती है की व्यवसायों के कूड़े की समस्याओं व शहर में कूड़े के विभाजन उपयुक्त समाधान होगा।
इस प्रशिक्षण एवं बैठक में कमल बृजवासी , शहर अध्यक्ष व्यापर मंडल , श्री विजय शर्मा , प्रांतीय सचिव व्यापर मंडल उत्तराखंड , श्री मृदुल कौशिक एवं तहसील व्यापर मंडल हरिद्वार शामिल हुए । इसके साथ ज्वालापुर , कनखल व्यापर मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी भी शामिल हुए। प्रशिक्षण के अंत में आने वाले महीनो की जागरूकता रणनीति और प्रतिभागियों द्वारा कुछ महत्वपूर्ण सुझावों को पुष्ट किया गया। व्यापार मंडल ने नगर निगम, उसकी एजेंसियों और अविरल परियोजना को प्रभावी ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करने की पेशकश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *