देवराज शर्मा बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रमोशन पर तीसरा स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

हरिद्वार । पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुक्रम में कोतवाली गंगनहर में SSI पद पर नियुक्त सब इंस्पेक्टर देवराज शर्मा की निरीक्षक (इंस्पेक्टर) ना0पु0 पद पर पदोन्नति हो गई है। आज एसएसपी हरिद्वार डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत व एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल एवं सीओ संचार विपिन कुमार द्वारा देवराज शर्मा को इंस्पेक्टर होने पर कंधों में तीसरा स्टार पहनाकर पद्दोन्नती की बधाई दी। देवराज शर्मा 15-08-1987 को पीएसी0 में कां0 के पद पर भर्ती होकर पुलिस विभाग का अंग बने थे। इनके द्वारा यू.पी. में मेरठ, मुरादाबाद में भी विभाग को अपना अमूल्य योगदान दिया गया। अपने निरंतर परिश्रम व कर्तव्यपरायणता के आधार पर इन्होंने 1997 में हे0कां0 ना0पु0 व वर्ष 2007 में उ0नि0 पद पर पद्दोन्नत होकर हरिद्वार सहित उत्तराखंड के अन्य जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं जनपद चमोली में तैनाती के दौरान बडे मनोयोग व लगन से कार्यों का निष्पादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *