पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया, जरुरतमंदों को बांटें फल, बोले- मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा हैं देश, विश्व के प्रसिद्ध नेताओं में नरेंद्र मोदी सर्वोच्च
देहरादून / ऋषिकेश । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आज ऋषिकेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट पर गंगा जी में दुग्धाभिषेक कर जरूरतमंदों को फल वितरित किए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीर्घायु हो, स्वस्थ हो और लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की और गंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए दुग्धाभिषेक किया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश निरंतर आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा है कि दुनिया के प्रसिद्ध नेताओं में नरेंद्र मोदी सर्वोच्च है। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी जी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए हैं जिसको आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी, मोदी जी द्वारा संचालित योजनाओं से आम जनमानस लाभान्वित हो रहा है। श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना की व देश व प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की। इस अवसर पर नमामि गंगे की संयोजिका सरोज डिमरी, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, भाजपा के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री सुमित पवार, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, राकेश दिवाकर, प्रभाकर शर्मा, उषा जोशी, संजीव पाल, अनीता तिवारी, ऋषि कांत गुप्ता, बृजेश शर्मा ,सचिन पाल, चंद्रेश्वर यादव, जयंत किशोर शर्मा, राधे जाटव, राजेश शर्मा, भूपेंद्र राणा, सतीश सिंह, हरिशंकर प्रजापति, शिव कुमार पाल, दुर्गेश कुमार आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे l



