समाज को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित स्वरूप प्रदान करना भगवान विश्वकर्मा की ही देन: प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पर मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

देहरादून / ऋषिकेश । बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर समस्त निर्माण एवं सृजनकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा जी संसार के प्रथम वास्तुकार माने जाते हैं। उन्होंने कहा है कि समाज को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित स्वरूप प्रदान करना भगवान विश्वकर्मा की ही देन है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि निर्माण और सृजन के कार्य से जुड़े हुए सभी लोग भगवान विश्वकर्मा को अपना आदर्श मानते हैं वह उनके द्वारा बनाई गई कृतियों का नियमित उपयोग करते हैं l श्री अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा है कि भगवान श्री कृष्ण की द्वारिका नगरी बसाने में भी भगवान विश्वकर्मा का योगदान रहा है । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, ऋषिकेश विधानसभा के विस्तारक मोहित राठौर, रमन रांगड, हरपाल राणा, भूपेंद्र राणा, उषा जोशी, लक्ष्मी सेमवाल, मोनिका गर्ग, आशीष रांगड, राजपाल पवार, सरदार बलविंदर सिंह आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *