राष्ट्र के लिए जी रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: रवि राणा, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ढंढेरा गांव में जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की गई, आर्थिक सहायता के लिए बांटे गए चेक

रुड़की । शुक्रवार को ढंढेरा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कई जगहों पर मोबाइल टीमों के द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य किया है। भाजपा युवा नेता रवि राणा ने रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा भेजी गई अक्षय पात्र राशन की किट गरीब लोगों को वितरण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सीएम द्वारा मंजूर आर्थिक सहायता के चेक भी गरीब लोगों को वितरण किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मंडल मोर्चा के अध्यक्ष किरण सिंह, विजय धामी, सतपाल मास्टर, सुंदरम शर्मा, मनीष चौधरी, अमरदीप पुंडीर, अभय चौहान, विजय बाल्मीकि, राव इस्तकार, प्रमोद धीमान, सतीश गिरी, हेमंत रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *